साहित्य मंच

साहित्य मंच-नई विधा -चैट स्टोरी -संदीप राज ‘आनंद’-जरूर पढ़े

  चैट स्टोरी : संदीप राज़ आनंद (जेएनयू)

चैटस्टोरी बिल्कुल एक नई विधा है।जिसमें लेखक गिने-गिनाये शब्दों में अपने ज़ज़्बात कागज पर उकेरता है।दो लोगों के बीच के एहसास,प्यार और भावनाओं को एक बेहद रोमानी अंदाज़ में प्रस्तुत करने के कारण यह विधा युवाओं के बीच काफी पसंद की जा रही है।

आज हम आपको ऐसी ही कुछ बेहतरीन कहानियों से रूबरू कराने जा रहे हैं।जिसे लिखा है युवा शायर-गीतकार संदीप राज़ आनंद ने………. 

1—————————————–

She– सुनो ना!

Anand– हां,बोलो…

She– देखो, तुम इतना अपनापन मत जताया करो.

Anand– क्यों? अब इसमें भी दिक्कत है…

She– अरे नहीं! ऐसी बात नहीं है..

Anand– फिर!

She– यार, कहीं मुझे तुमसे प्यार हो गया,तब!

Anand– प्यार…?

She- हां, प्यार…

Anand– ये क्या होता है…!

She– तुम्हारा सर…??

Background Music:- ????

रफ्ता-रफ्ता हौले-हौले दिल को चुराया तुमने

दिल को तो पता भी न चला..

2——————————————

Anand– कल तुम्हारी सहेली दिखी थी

She– Kaun? 

Anand– अरे वही राधा 

She– अच्छा…!

Anand– काफी खूबसूरत लग रही थी

She- मतलब ख़ूब ध्यान से देखा गया है

Anand– हां, अब जो है सो है…

She- मुझे तो कभी इतने ध्यान से नहीं देखते 

Anand– वीडियो कॉल करो

She– भक्क… अभी नहीं

Background Music???

हम जानSतानी हमरे पे मरेलुS हो

हमरा ख़ातिर संजे संवरेलुS हो 

हमार याद तहके पल-पल सतावSता 

प्यार करेलुS तू हद से ज्यादा तहार हई अँखिये बतावSता

3———————————————————————-

Anand_इसका क्या मतलब हुआ?

She_वही जो तुम समझ रहे हो

Anand_मैं तो बहुत कुछ समझ रहा हूं

She_क्या?

Anand_I love you

She_कुछ ज्यादा नहीं समझ रहे हो

Anand_अब जो समझ लो

Background Music???

हम तS हो गइनी हाय!

हम तS हो गइनी…2

तहर गुलाम सजनी

आवS लिख दीं जिनिगिया तोहरे नाम सजनी…2

                                                        चैट स्टोरी : संदीप राज़ आनंद(जेएनयू)

      Click here to      साहित्य-मंच- ग़ज़ल (संदीप राज ‘आनंद’)

Team Praman
Team Praman Contributing Scholar

Add Your Perspective

Your email address will not be published. Required fields are marked *