ज्योतिष

Astrology 2022 – कैसे रखे साल भर शनि देवता को खुश भूल कर न करे ये 5 काम

Astrology 2022 - कैसे रखे साल भर शनि देवता को खुश भूल कर न करे ये 5 काम

Astrology 2022

साल 2021 अपने अंतिम पड़ाव पर है। सभी लोग साल 2022 के आगमन की तैयारी में लगे हुए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी लोगो के जीवन में गहरा प्रभाव डालता है। इन्हीं ग्रहों में सबसे प्रमुख ग्रह है शनि ग्रह। शनि ग्रह को न्याय का देवता माना जाता है और इनके प्रकोप से खुद ईश्वर भी नहीं बच पाए थे। शनि देव की नाराजगी और प्रकोप से तो देवता भी डरते हैं।

लेकिन वहीं शनि देवता मेहबान हो जाए तो जीवन में कभी कोई कमी भी नहीं रहती है। इसलिए शनि देव के स्वभाव के मुताबिक व्यवहार करना ही बेहतर होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कभी भी ऐसा कोई कार्य न करें जिससे शनि का बुरा प्रकोप आप पर पड़े।

चूंकि नए साल का पहला दिन यानि 1 जनवरी 2022 को शनिवार है और साथ ही इस साल शनि मकर राशि में गोचर भी करेंगे तो ऐसे में यदि आप शनि की कृपा दृष्टि अपने ऊपर बनाए रखना चाहते हैं तो साल के पहले दिन यह उपाय आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे – साल के प्रथम दिन मासिक शिवरात्रि और शनिवार का संयोग होने के कारण शनिदेव की कृपा पूरे वर्ष बनी रहेगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शनिदेव भगवान शिव के परम भक्त हैं और भगवान शिव ने ही शनिदेव को न्यायाधीश की उपाधि दी है। इसलिए भगवान भोलेनाथ और शनिदेव की पूजा साल के प्रथम दिन करने से पूरे साल आपको शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Astrology 2022 – कैसे रखे साल भर शनि देवता को खुश

साल के पहले दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए नीचे दिए गए उपाय कर सकते हैं-

1. हमेशा रोगियों, असहायों, बुजुर्गों की मदद करें।

2. कुत्तों को भोजन कराएं।

3. शनि मंदिर में दीपक जलाएं।

4. शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं.

5. गरीबों को काली चीजों का दान करें।

6. काली उड़द, काला कंबल दान करें।

7. शनिवार के दिन शनि चालीसा और शनि आरती का पाठ करें.

Astrology 2022- भूल कर न करे ये 5 काम

यदि आप शनिदेव के प्रकोप से बचना चाहते है तो भूलकर भी न करें ये काम –

1. गरीब लोगो का अपमान न करें। यदि कोई ऐसा करता है तो आपका बुरा समय शुरू होने में देर नहीं लगेगी।

2. गंदे नाखून समय-समय पर काटें।

3. महिलाओं और बुजुर्गों का अपमान न करें।

4. शनिवार को तामसिक भोजन या मदिरापान करने वालों से शनिदेवता नाराज हो जाते हैं। ऐसे लोगों की कुंडली में शनि हमेशा बुरे फल देता है।

5. पशु- पक्षियों को हानि पहुँचाने से शनि देव नाराज हो जाते है।

ब्रेकिंग न्यूज़, अपडेट, एनालिसिस, ब्लॉग के लिए फेसबुक पेज लाइव, ट्विटर हैंडल फॉलो करेऔर इंस्टाग्राम पर जुड़े

Horoscope 2022-नए साल में इन 5 राशियों (Zodiac) की किस्मत चमकेगी –आइए जानते हैं

Astrology 2022 Astrology 2022 Astrology 2022 Astrology 2022 Astrology 2022

pramanu12345
pramanu12345 Contributing Scholar

Add Your Perspective

Your email address will not be published. Required fields are marked *