The प्रमाण

  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Menu
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • English
  • Current News
  • Bollywood
  • Sport
  • Science
  • हिंदी साहित्य
    • साहित्य मंच
  • UPSC & SSC Special

EXPLORE

16
  • Home
  • English
  • Current News
  • Bollywood
  • Sport
  • Science
  • हिंदी साहित्य
    • साहित्य मंच
  • UPSC & SSC Special
Menu
  • Home
  • English
  • Current News
  • Bollywood
  • Sport
  • Science
  • हिंदी साहित्य
    • साहित्य मंच
  • UPSC & SSC Special
  TRENDING
Indoor Plant Care for Beginners – A Guide to Greening Your Space 1 year ago
Navigating the Share Market: A Beginner’s Guide to Investing and Profiting 1 year ago
नन्द वंश का इतिहास उपलब्धिया जाति एवं पतन 2 years ago
Women issues article in current India’s context 2 years ago
Happy new Year 2023 Wishes, Quotes, Images for Friends 2 years ago
Next
Prev

साहित्य मंच :धीरज तिवारी के गीत

संदीप राज़ आनन्द by संदीप राज़ आनन्द
December 31, 2021
in आपका मंच, साहित्य मंच
0
Gazal Sahitya manch
Sahitya manch

साहित्य मंच – धीरज तिवारी के गीत

गीत_1

हाय  इस  निर्मम  धरा  पर
दौड़ता  दिन  रात  रे  मन !

स्वार्थ  का  पर्याय  मानव
हो  चुका है  इस जगत में
स्वार्थ  कैसे  सिद्ध  होगा
फिर रहा है  इस जुगत में
कामना की  सिद्धि  होगी
काम को दे  त्याग  रे मन!

हाय  इस  निर्मम  धरा  पर
दौड़ता  दिन  रात  रे  मन!

हर  हृदय  है  अश्रु सिंचित
अब न कोई  पुष्प सुरभित
विश्व की व्याकुल व्यथा में
राम जी  की  इस कथा में
इस तिमिर की तुमुलता में
तू किरण की  गात रे मन !

हाय  इस  निर्मम  धरा  पर
दौड़ता  दिन  रात  रे  मन !

इस  निशा  की  तारिकाएं
नव  बधू  सी  सज  उठेंगी
भोर  का  अभिषेक  करने
रागिनी  भी  बज  उठेंगी
इस  अँधेरी  रात  के  ही
बाद  है  सु-प्रभात  रे मन!

हाय  इस  निर्मम  धरा  पर
दौड़ता  दिन  रात  रे  मन !

__________________________________

गीत_2

कितनी आसान मोहब्बत है?
कितना आसाँ मर जाना है?
मन हार चुके,,,उठ थके पथिक,
तुझको अपने घर जाना है।

जा देख! देहरी पर तेरी,
आशाएं खिल खिल करती हैं।
नन्हें नन्हें पग पर चलती,
मुस्कानें खूब सँवरती हैं।
तेरा उदास चेहरा देखा,तो उन सबको डर जाना है।
मन हार चुके,,,उठ थके पथिक, तुझको अपने घर जाना है।

बूढ़ी आंखें हैं रँगहीन,
अनुभव के चित्र सजाती हैं।
द्वारे पर हल्की सी ‘ठक’ से
आशा तरंग बज जाती है।
उम्मीदों की इस अंजुलि में,क्या तुमको विष भर जाना है?
मन हार चुके,,,उठ थके पथिक, तुझको अपने घर जाना है।

__________________________________

गीत_3

एक  तुम्हारी  खातिर  देखो
फिरते  हैं  कैसे  मतवाले…
अपनी  आँखों  के  मोती भी
हम संभाल के रखने वाले

रहते थे पुष्पों के जैसे
खिले खिले ये अधर हमारे
और हमारे दोनों नयना
जैसे कोई नभ के तारे
उठता जब सैलाब हृदय में
कैसे पलकें बांध बना लें!!

अपनी आंखों के मोती भी
हम संभाल कर रखने वाले

हाँ होते थे प्रिये कभी हम
जैसे दो हंसों का जोड़ा
होगा याद तुम्हें भी प्रियतमा
कैसे नेह का धागा तोड़ा
रहती है हर घड़ी विकलता
जीवन की पतवार संभाले!!

अपनी आंखों के मोती भी
हम संभाल के रखने वाले!

हाय गयीं तुम दूर निधे क्यों
कैसे इस मन को समझाऊं
कोई तो उपाय बतला दो
कैसे मैं खुद को बहलाऊँ
द्वार आज भी तकती चौखट
तरस गए नयनों के प्याले!!

अपनी आंखों के मोती भी
हम संभाल कर रखने वाले!

__________________________________

धीरज तिवारी
(दादा इलाहाबादी)
ग्राम- हरनहाई ( शाहजहाँपुर) उ.प्र.

—————————–
साहित्य मंच: The Praman
संदीप राज़ आनंद
(साहित्य संपादक)

साहित्य मंच-अमर’ की चुनिंदा रचनाएँ

ब्रेकिंग न्यूज़, अपडेट, एनालिसिस, ब्लॉग के लिए फेसबुक पेज लाइव, ट्विटर हैंडल फॉलो करेऔर इंस्टाग्राम पर जुड़े

Sahitya manch Sahitya manch Sahitya manch Sahitya manch

Tags: sahityamanchगीतसाहित्य मंच
Previous Post

Happy New Year 2022 Quotes: Spread some positivity with friends, family, and loved ones.

Next Post

Happy New Year 2023 Quotes and Shayari

Related Posts

Festival

Happy Father’s Day: पिता को समर्पित दोहे…

June 19, 2022
sahitya manch - gazal
साहित्य मंच

श्रवण कुमार ‘शाश्वत’ की कविता…

May 16, 2022
Gazal Sahitya manch
साहित्य मंच

रोहित गुस्ताख़ की ग़ज़लें…

April 28, 2022
sahitya manch - gazal
साहित्य मंच

गौतम गोरखपुरी की ग़ज़लें…

April 17, 2022
raat-ke-joode-me-palash-ke-phool-book-review
साहित्य मंच

“मानव जिजीविषा का एक सुसंगठित दस्तावेज” उपन्यास ‘रात के जूड़े में पलाश के फूल’ – मिजाज

April 8, 2022
sahitya manch - gazal
साहित्य मंच

अभिजित अयंक की ग़ज़लें…

March 30, 2022
Load More
Next Post
happy new year wishes in hindi

Happy New Year 2023 Quotes and Shayari

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Indoor Plant Care for Beginners – A Guide to Greening Your Space

1 year ago
budget 2022 highlight

क्या है बजट ? 2022-23 बजट की प्रमुख बाते

3 years ago

Popular News

    Connect with us

    Welcome to the Praman, we are a group of young people who want to promote clean and independent journalism. Our main objective is to foster an attitude of independence and clean journalism among students, enabling them to build a solid future and to fulfill their responsibility to society and country. 

    Categories

    Menu
    • About
    • Advertise
    • Careers
    • Contact

    Social Media Link

    Facebook Twitter Youtube Instagram

    © All rights reserved by The Praman

    Made with by The Praman