शायरी

Valentine Day Special Shayri: शे’र-ओ-शायरी के बहाने प्यार मोहब्बत इश्क़ की बातें

Valentine Day Special Shayri

Valentine Day Special Shayri

दिल में किसी के राह किए जा रहा हूँ मैं

कितना हसीं गुनाह किए जा रहा हूँ मैं

जिगर मुरादाबादी
—————————–

हमें भी नींद आ जाएगी हम भी सो ही जाएँगे

अभी कुछ बे-क़रारी है सितारो तुम तो सो जाओ

क़तील शिफ़ाई
—————————–

तुम मुझे छोड़ के जाओगे तो मर जाऊँगा

यूँ करो जाने से पहले मुझे पागल कर दो

बशीर बद्र
—————————–

दिल धड़कने का सबब याद आया

वो तिरी याद थी अब याद आया

नासिर काज़मी
—————————–

मैं तो ग़ज़ल सुना के अकेला खड़ा रहा

सब अपने अपने चाहने वालों में खो गए

कृष्ण बिहारी नूर
—————————–

यारो कुछ तो ज़िक्र करो तुम उस की क़यामत बाँहों का

वो जो सिमटते होंगे उन में वो तो मर जाते होंगे

जौन एलिया
—————————–

आप दुनिया के तमन्नाई हैं तो दूर रहें

इश्क़ दरवेश बना देता है इंसानों को

हाशिम रज़ा जलालपुरी
—————————–

ये तो कहिए इस ख़ता की क्या सज़ा

मैं जो कह दूँ आप पर मरता हूँ मैं

दाग़ देहलवी
—————————–

दुनिया के सितम याद न अपनी ही वफ़ा याद

अब मुझ को नहीं कुछ भी मोहब्बत के सिवा याद

जिगर मुरादाबादी
—————————–

जब तुम से मोहब्बत की हम ने तब जा के कहीं ये राज़ खुला

मरने का सलीक़ा आते ही जीने का शुऊर आ जाता है

साहिर लुधियानवी
—————————–

आज भी शायद कोई फूलों का तोहफ़ा भेज दे

तितलियाँ मंडला रही हैं काँच के गुल-दान पर

शकेब जलाली

साहित्य मंच-अमर’ की चुनिंदा रचनाएँ

ब्रेकिंग न्यूज़, अपडेट, एनालिसिस, ब्लॉग के लिए फेसबुक पेज लाइव, ट्विटर हैंडल फॉलो करेऔर इंस्टाग्राम पर जुड़े

साहित्य मंच सावन शुक्ला की ग़ज़लें

Valentine Day Special Shayri Valentine Day Special Shayri Valentine Day Special Shayri Valentine Day Special Shayri Valentine Day Special Shayri

संदीप राज़ आनन्द
संदीप राज़ आनन्द Contributing Scholar

Add Your Perspective

Your email address will not be published. Required fields are marked *